रोहतक (अंकुर): रोहतक में उस समय सनसनी फैल गई जब खेत से मां-बेटे का शव देख लोग लोगों की रूह कांप उठी। पुलिस को सूचना मिली कि आईएमटी थाना के अंतर्गत आने वाले गांव बलियाणा के खेतों में एक महिला और युवक का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि गांव के ही रहने वाले मां-बेटे का शव है।

पुलिस ने एफएसएल की टीम को शवों और मौके का मुआयना करवाने के लिए बुलाया। शवों के पास से कुछ सल्फास की डिब्बी पड़ी मिली। दोनों के शरीर पर किसी प्रकार का कोई चोट का निशान नहीं मिला है। मां-की पहचान राजबाला उम्र 50 साल और बेटे प्रशांत उम्र 22 साल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आत्महत्या है या हत्या यह जांच के बाद मालूम पड़ेगा। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्ट मार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भिजवा दिया है। कैलाश चंद SHO आईएमटी थाना ने बताया कि आज हमे सुबह गांव के किसी ने सूचना दी थी कि मां बेटे के शव पड़े हुए है।
हम मौके पर पहुंच कर जांच की तो मृतक महिला की पहचान राजबाला और युवक की पहचान प्रशांत के रूप में हुई हैं यह दोनों मां-बेटे है। आसपास जांच में शवो के नजदीक कुछ सल्फास की डिब्बी मिली है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि यह सुसाइड है यह फिर और कुछ। यह जांच के बाद ही पता चलेगा। हमने आसपास से सबूत इक्ट्ठा किए है। वहीं मृतकों के रिश्तेदारों ने बताया कि यह खेत इन्हीं का है हमे तो सूचना सुबह मिली थी। राजबाला और प्रशांत मां बेटे है जबकि प्रशांत के पिता सुनील की मौत पहले हो चुकी चुकी। हमे खुद हैरान है यह कैसे हो गया। हमें नहीं मालूम कैसे इनकी मौत हुई है।







