अंबाला (अंकुर कपूर): प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का ड्रीम प्रोजेक्ट नागरिक अस्पताल प्रदेश की जनता के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अस्पताल के ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉक्टर गौरव शर्मा ने अपनी टीम के साथ गोरखपुर से आई 52 वर्षीय बिमला देवी को अल्कोहल ब्लॉक इंजेक्शन ट्रीटमेंट दिया है। इस ट्रीटमेन्ट के बाद अब महिला पूरी तरह से ठीक है।
डॉक्टर गौरव ने बताया कि महिला के चेहरे में बहुत ज्यादा दर्द रहता था, जिसका इलाज महिला ने पहले गोरखपुर के देवरिया से करवाया लेकिन कोई फर्क न पड़ने पर महिला ने बनारस में प्राइवेट डॉक्टर से इलाज करवाया। काफी दवाई खाने के बाद भी दर्द में कोई कमी नहीं आई फिर महिला ने गोरखपुर में भी डॉक्टर से इलाज करवाया परन्तु चेहरे में दर्द कम नहीं हुआ।
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल के ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉक्टर गौरव शर्मा को चेक करवाया। जिसके बाद पहले महिला बिमला को 15 दिन दवाई खिलाई और फिर अल्कोहल ब्लॉक इंजेक्शन लगाया गया। जिसके बाद से महिला के चेहरे का दर्द बिल्कुल खत्म हो गया है। डॉक्टर ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल में इस ट्रीटमेंट का हर सिटिंग में साढ़े तीन से पांच हज़ार रुपए का खर्चा है लेकिन नागरिक अस्पताल में निशुल्क ट्रीटमेंट किया जा रहा हैं।







