Home Haryana गृह मंत्री अनिल विज के निशाने पर आए राहुल गांधी, जानिए क्या...

गृह मंत्री अनिल विज के निशाने पर आए राहुल गांधी, जानिए क्या दिया बड़ा बयान

167
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पार्टी पर पलटवार किया है। दरअसल राहुल गांधी ने ट्वीट करके भाजपा को सत्ताग्रह पार्टी बताया है। वहीं अनिल विज के निशाने पर अब राहुल गांधी आ गए हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार विज ने कांग्रेस पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि सत्ताग्रह पार्टी तो कांग्रेस ही है जिसने देश की आजादी के बाद देश में 50 से 60 साल राज किया। विज ने कहा कि आजादी के बाद महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को समाप्त कर दो लेकिन इन्होंने समाप्त न करके सत्ता हथियाई। साथ ही देश पर 50 से 60 साल राज किया तो सत्ताग्रही तो कांग्रेस पार्टी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here