Home Crime पलवल में बदमाशों ने घर के बाहर टहल रही महिला के गले...

पलवल में बदमाशों ने घर के बाहर टहल रही महिला के गले से छीनी सोने की चेन

207
0

पलवल (अंकुर कपूर): प्रदेश में सरकार भले ही किसी भी पार्टी की रहे। मुख्यमंत्री हमेशा कहते हैं कि प्रदेश में महिला अकेली कहीं भी सुरक्षित आ-जा सकती है। लेकिन यह दावे केवल बयानबाजी के लिए होते हैं। वरना तो प्रदेश में हर रोज महिलाओं के गहने, मोबाइल फोन और पर्स आदि लूटने की घटनाएं होती रहती हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला
हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी पलवल में सामने आया है, जहां रात को घर के पास टहल रही दो महिलाओं में से एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर स्नेचर फरार हो गया।

स्नेचर ने महिला की सोने की चेन के साथ कान में पहना हुआ टॉप्स भी उतार लिया लेकिन छीना झपटी में विरोध के चलते टॉप्स खुलकर नीचे गिरने से बच गए। महिला ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह उसको धक्का देकर वहां से चलता बना। पुलिस ने दो स्थानों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन दोनों ही कमरों में रिकॉर्डिंग का सेव मोड़ में नहीं होने के कारण बदमाश की साक्ष्य के रूप में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। फिलहाल पलवल सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है लेकिन अभी बदमाश के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में पुलिस ने बाइट देने से साफ इनकार कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here