पलवल (अंकुर कपूर): पलवल के होडल में रविवार को पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा सहित दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पकड़े गए गांजे की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि उनकी टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि दो युवक दीघोट मोड़ औरंगाबाद फ्लाईओवर के नीचे किसी को गांजा सप्लाई करने के लिए खड़े हैं।
पुलिस ने मौके पर दबिश दी। वहीं पुलिस को देखते ही बाइक सवार दोनों युवक मौके से भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन वह पकड़े गए। आरोपियों के दो प्लास्टिक के कट्टे और करीब 50 किलोग्राम गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान गांव औरंगाबाद निवासी प्रवीण पुत्र गंगाराम और यूपी के उमराला निवासी हेमराज पुत्र पहलाद के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पूछताछ करेगी।







