अंबाला (एकता): अंबाला पुलिस ने पेपर सॉल्वर करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। बता दें कि केंद्रीय विद्यालय संगठन में पीजीटी प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन परीक्षा करवाने वाला पेपर सॉल्वर गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं उन्होंने इस धंधे से जुड़े 11 आरोपियों को आईटीआई में किराए पर लिए गए कंप्यूटर सेंटर से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने खुलासा किया कि वह पेपर को एएमएमवाईवाई एडमिन सॉफ्टवेयर नाम के रिमोट सर्वर द्वारा सॉल्व करवा रहे थे। वहीं सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने यह लैब करीब एक लाख रुपए में किराए पर ली थी।







