जींद (एकता): जींद में कोहरे के कारण नेशनल हाईवे 152डी पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां भैरोखेड़ा गांव के नजदीक एक कार और खडे़ ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें ट्रक क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच युवक घायल हो गए। हादसे के समय कार में सवार लोग खाटू श्याम से दर्शन कर लौट रहे थे। मीडिया सूत्रों के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों की हालत गंभीर देख पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया। पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
जानिए कैसे हुआ हादसा
रविवार सुबह ट्रक में आवाज होने पर गांव भैरोखेड़ा के नजदीक ट्रक साइड में खड़ा कर कुछ छानबीन कर रहा था। दूसरी तरफ कोहरे की वजह से कार ने खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक अजमेर राजस्थान से ऋषिकेश की तरफ जा रहा था।







