Home Haryana हरियाणा में अनोखी विदाई, किसान का बेटा हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेकर...

हरियाणा में अनोखी विदाई, किसान का बेटा हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेकर पहुंचा घर, देखने उमड़ी भीड़

227
0

करनाल (अंकुर कपूर): शौक बड़ी चीज है। लोग अपने शौक के लिए कुछ भी करते हैं। ऐसे लोग अपने शौक के लिए ना पैसों की परवाह करते हैं ना समाज की बातों की। ऐसा ही कुछ करनाल के इंद्री हल्के में एक किसान के बेटे ने कर दिखाया। वह शादी करके दुल्हन को हेलीकॉप्टर से घर लेकर पहुंचा। जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

बता दें कि सैकड़ों की संख्या में लोगों का हुजूम देखने को मिला। लोगों ने दूल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आपको बता दें कि यह पहला अवसर नहीं है जब करनाल में इस प्रकार से कोई अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर आया हो। इससे पहले भी इसी परिवार में 2017 में दक्ष के बड़े भाई उनके ताऊ के लड़का कमलकांत भी सिरसा से इसी तरह से दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर के आए थे।

तब भी काफी संख्या में लोग उन्हें आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे और अब यह उनका दूसरा अवसर है। फेरे होने के बाद जब बारात की विदाई हुई तो तुरंत ही हेलीकॉप्टर का आगमन हुआ। आज उनका सपना साकार हो गया है यह मेरे ताऊ और मेरे पिताजी की देन है कि उन्होंने हमारे सपने को साकार किया दक्ष के ताऊ ने कहा कि बच्चों का यह सपना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here