Home Haryana भतीजो ने बदमाशों के साथ मिलकर किया अपने ताऊ के घर पर...

भतीजो ने बदमाशों के साथ मिलकर किया अपने ताऊ के घर पर ह.मला

153
0
यमुनागर, 21 दिसंबर –-जगाधरी की भारत सेवक नगर में दो भतीजो  ने अपने ही ताऊ के घर पर जानलेवा ह.मला किया। परिवार के लोगों ने घर का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई और डायलॉग 112 को  मौके पर बुलाया। बदमाशों के हाथों में लाठी डंडे की वीडियो भी पास लगे एक घर के सीसीटीवी में कैद हो गई।
परिवार के लोगों ने दरवाजा बंद कर बचाई अपनी जान 
जगाधरी के भारत सेवक नगर में अपने ही कुनबे के लोग खून के प्यास बन गए। देर रात अपने ही ताऊ के घर पर भतीजो ने कुछ बदमाशों को साथ लेकर उनके घर पर जानलेवा ह.मला कर दिया। परिवार के लोगों ने घर का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। बदमाशों के हाथों में लाठी डंडे थे.उन्होंने घर की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर कर दिए,खड़े बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शिकायतकर्ता मुकुल ने बताया कि जिन्होंने हमारे घर पर ह.मला किया है वह नशेड़ी किस्म के लोग हैं और नशे में आदि होने की वजह से उन्होंने हमारे घर पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि यह पहले ही नशा बेचने और करने के आरोप में 6 महीने की जेल काट कर आए हैं और दोबारा से फिर नशा करने लग गए हैं। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी. जिसके बाद बुढ़िया चौकी के पुलिस जवान मौके पर आए जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया भतीजे ने अपने ही ताऊ के घर पर हमला कर दिया। जिससे घर को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि हम आसपास के सीसीटीवी के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here