Home Crime नासिर-जुनैद हत्याकांड: आरोपी श्रीकांत के परिवार से पुलिस ने की दरिंदगी की...

नासिर-जुनैद हत्याकांड: आरोपी श्रीकांत के परिवार से पुलिस ने की दरिंदगी की हद पार, गर्भवती पत्नी के बच्चे की मौत

223
0

भिवानी (एकता): नासिर-जुनैद हत्याकांड मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जहां आरोपी श्रीकांत के परिवार से पुलिस ने दरिंदगी की सभी हदें पार कर दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार पुलिस की छापेमारी के दौरान श्रीकांत की पत्नी के साथ पुलिस ने शर्मनाक बर्बरता अपनाई। जिसके चलते उसकी गर्भवती पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।

बता दें कि श्रीकांत के चचेरे भाई प्रवीण कुमार व मां दुलारी ने बताया कि शुक्रवार को करीब सुबह साढ़े तीन से चार बजे के बीच 30 से 35 पुलिसवाले श्रीकांत के घर पर पहुंचे। आरोपी घर पर नहीं था। इस दौरान पुलिसवालों ने घर में तोड़फोड़ की और परिवार के साथ इंसानियत की हदें पार कर दी।

परिवार वाले उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर चले गए।डॉक्टरों ने इलाज के दौरान नौ महीने के लड़के के शव को परिजनों को सौंपा। परिवार का आरोप है कि श्रीकांत इस मामले में निर्दोष है, उसे जानबूझकर फंसाया जा रहा है। वहीं उन्होंने मांग की कि आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here