Home Haryana हरियाणा में बॉन्ड पॉलिसी के खिलाफ 14वें दिन भी जारी रहा धरना-प्रदर्शन,...

हरियाणा में बॉन्ड पॉलिसी के खिलाफ 14वें दिन भी जारी रहा धरना-प्रदर्शन, छात्रों में दिखा भारी रोष

165
0

रोहतक (अंकुर कपूर): हरियाणा में बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में धरना प्रदर्शन पिछले 14 दिनों से जारी है। मंगलवार को सभी जिलों के छात्रों ने प्रदर्शन किया। रोहतक में MBBS स्टूडेंट, करनाल में भी छात्र एकजुट हुए हैं। नूंह जिले में एसकेएचएम कॉलेज नलहड़ में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। बॉन्ड पॉलिसी के छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया। मेडिकल कॉलेज प्रबंधक ने 2 छात्रों को बंधक बनाया। 2 घंटे तक प्रबंधक ने छात्रों को बंधक बनाकर बिठाए रखा। रोहतक PGI में ज्ञापन सौंपने गए छात्रों को भी बंधक बनाया। छात्रों से मोबाइल भी छीन लिए गए। छात्रों का कहना है कि हमें मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है।

रोहतक PGI में चल रहे MBBS के धरने को समर्थन देने के लिए डॉ. आरएस दहिया भी पहुंचे। उन्होंने धरना प्रदर्शन में शामिल होते हुए कहा कि छात्रों की मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि विद्यार्थी आंदोलन की राह छोड़कर पढ़ाई पर फोकस कर पाएं। विद्यार्थी मजबूरी में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

कर्ज में दबे छात्र

MBBS स्टूडेंट ने कहा कि सरकार ने उन पर बॉन्ड पॉलिसी के नाम पर आर्थिक बोझ डाल दिया है। जिसके तहत उन्हें प्रति वर्ष 10 लाख व चार साल में 40 लाख रुपए देने होंगे। ऐसे में वे पढ़ाई से पहले ही लाखों के कर्ज तले दब जाएंगे तो वे जन सेवा करेंगे या कर्ज कम करने को ध्यान में रखेंगे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here