फरीदाबाद (अंकुर कपूर): दिल्ली से सटे फरीदाबाद में वैलेंटाइन डे की आड़ में पार्क में बैठे पति-पत्नी की कथित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी, जिसके बाद पार्क में मौजूद अन्य लोग हो रहे इस झगड़े को देखकर इकट्ठे हो गए। वहीं अपने आप को बजरंग दल के कार्यकर्ता बता रहे कथित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया, जिसके बाद बजरंग दल के कथित कार्यकर्ता अपनी जान बचाकर भागते नजर आए। वहीं उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

जैसा कि आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे आक्रोशित भीड़ अपने आपको बजरंग दल का कार्यकर्ता बता रहे शरारती तत्वों को दौड़ा-दौड़ा कर ना केवल लाठी-डंडों से बल्कि लात घूंसों से पीट रही है। पीड़ित पक्ष की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। लेकिन ऐसा करना और कानून हाथ में लेना कतई भी उचित नहीं है। अगर पुलिस को शिकायत मिलती है तो आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।







