Home Haryana CM खट्टर का ट्वीट, बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसल के...

CM खट्टर का ट्वीट, बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसल के लिए नियुक्त किए जाएंगे क्षतिपूर्ति सहायक

183
0

चंडीगढ़ (अंकुर कपूर): पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने हरियाणा में काफी कहर मचाया हुआ था। जिस पर हरियाणा सरकार ने खराब फसलों की स्पेशल गिरदावरी कराने का फैसला किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा क्षतिपूर्ति सहायक नियुक्त किए जाएंगे। बारिश से खराब हुई फसल के 500 एकड़ को क्षतिपूर्ति ब्लॉक में बांटा गया है। उन्होंने लिखा कि किसानों को जल्द मुआवजा मिलेगा। वहीं सभी जिला उपायुक्तों को क्षतिपूर्ति सहायक से संबंधित दिशानिर्देश जारी किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटवारी के साथ मिलकर खराब हुई फसल की फोटो लोकेशन और टाइम स्टांप लगाने का काम करेगा। किसानों को जल्द ही मई महीने तक सरकार की तरफ से खराब हुई फसल का मुआवजा देने के निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here