Home Entertainment ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ये पॉपुलर एक्ट्रेस है महंगी चीज़ों...

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ये पॉपुलर एक्ट्रेस है महंगी चीज़ों की शौकीन, जानें TV शो में कैसे मिली थी Entry

254
0

हरियाणा (एकता): ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम ‘बबिता जी’ उर्फ मुनमुन दत्ता आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की काफी फैन-फॉलोइंग है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए तरसते हैं। बता दें कि मुनमुन दत्ता एक भारतीय फिल्‍म एवं टेलीविजन अभिनेत्री और मॉडल भी हैं। उनकी टीवी जगत में काफी पहचान बनी हुई है।


मीडिया सूत्रों के अनुसार आज हम आपतो उनके Lifestyle के बारे में बताएंगे। मुनमुन दत्ता महंगी चीज़ों की शौकीन है। उनको बड़े घर, महंगी कारें और चीज़ों का शौक है।

उन्होंने हाल ही में मुंबई में आलीशान फ्लैट भी खरीदा है। उनके पास इनोवा क्रिस्टा कार भी है जिसकी कीमत लाखों में है। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। वह अपने स्कूल, कॉलेज टाइम में भी मॉडलिंग करती थी। उन्होंने 2004 में थोड़ा ब्रेक लिया।

इसके बाद उन्हें टीवी के सबसे मशहूर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में आने का सुनहरा मौका मिला। जिसके बाद वह अपनी एक्टिंग और खूबसूरती की वजह से फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाने लगी। लोग ‘बबिता जी’ उर्फ मुनमुन दत्ता की वजह से भी शो को देखना पसंद करने लगे। उनकी एक्टिंग की आज भी यूजर्स खूब तारीफ करते हैं।

खास बात यह है कि मुनमुन के मां-बाप सिंगर थे, लेकिन 2018 में उनके पिता की मौत हो गई। वो मुम्बई में अपनी मां के साथ रहने लगी। इसके बाद उन्होंने एक साल के ब्रेक के बाद साल 2005 में एक फिल्म में काम किया।

फिल्म मुम्बई एक्सप्रेस से उन्हें पहला ब्रेक मिला। साल 2008 में उन्होंने तारक मेहता शो में एंट्री ली। वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह अकसर अपने फैंस के साथ फोटोज शेयर करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here