फरीदाबाद (अंकुर कपूर): हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांधकर जोरदार प्रदर्शन किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार बल्लभगढ़ के बस अड्डे पर जहां क्लर्क कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन वहीं कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया है।
कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ना तो कर्मचारियों का प्रमोशन कर रही है और न ही उन्होंने मानदेय भत्ता दिया है। उनका कहना है कि अगर सरकार ने उनकी मांगें जल्द नहीं मानी तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ जाएंगे जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना होगा। कर्मचारियों ने बताया कि हम जनता के लिए काम करना चाहते हैं, लेकिन सरकार है कि प्राइवेटी करण की तरफ बढ़ रही है जो ना हमारे लिए ठीक है और न ही जनता के लिए सही है।







