महेंद्रगढ़ (एकता): हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पुलिस व खाद्य आपूर्ति विभाग ने छापेमारी कर एक घर में चल रहे मिलावटी घी के कारोबार का पर्दाफाश किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार विभाग ने मौके पर कई ब्रांड के रैपर वाले टिन व पेटी अलग-अलग मात्रों में बरामद की।
पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। बता दें कि मामला शनिवार देर रात का है। रेवाड़ी रोड स्थित बीआर होटल के नजदीक नहर के पास एक मकान से करीब चार क्विंटल मिलावटी घी व भारी मात्रा में पैकिंग का सामान बरामद किया गया।







