Home Crime कैथल में पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3...

कैथल में पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 लोगों को किया गिरफ्तार

207
0

कैथल (अंकुर कपूर): कैथल में सीआईए-1 पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार एचसी देवेंद्र सिंह की टीम द्वारा पुराना अस्पताल कैथल के पास से एक बाइक पर आए आरोपी पवन तथा अमन को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि जो यह बाइक संजय महादेव कालोनी की पाई गई। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि वे चोरी की वारदातों को अंजाम देने के बाद सिरटा रोड कैथल स्थित विक्रम की कबाड़ी की दुकान पर बेच देते हैं। पुलिस टीम द्वारा तत्पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रम को भी गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here