Home Accident खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह, जन्मदिन पार्टी से लौट...

खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह, जन्मदिन पार्टी से लौट रहे 4 दोस्तों की चंद मिनटों में टूट गईं सांसें

190
0

जींद (एकता): हरियाणा के जींद में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर होने से 4 युवकों की मौत हो गई।
मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसे के समय युवक जन्मदिन मनाकर नशे में धुत्त चारों युवक एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। वहीं उनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। जैसे ही वह जींद-गोहाना मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइकों के हादसे में परखच्चे उड़ गए।

हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चार युवकों को मृतक घोषित कर दिया। दो अन्य युवकों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here