Home Haryana धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में सैंकड़ों किसानों ने किया दिल्ली...

धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में सैंकड़ों किसानों ने किया दिल्ली कूच

188
0

चरखी दादरी (एकता): दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे पहलवानों के धरने का आज छठा दिन है। मीडिया सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह चरखी दादरी जिले की खापों और संगठनों के पदाधिकारी पहलवानों के समर्थन में दिल्ली के लिए रवाना हुए।

बता दें कि समसपुर स्थित संतरा देवी शिक्षण महाविद्यालय से भी करीब 60 लोग वहां पहुंचे। फौगाट खाप पदाधिकारियों ने भाजपा नेत्री एवं प्रकरण जांच कमेटी की सदस्य बबीता फौगाट को पद की लालसा छोड़कर चचेरी बहन विनेश फौगाट के पास धरनास्थल पर पहुंचने का सुझाव दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here