Home Haryana किसान नेता सुरेश कौथ पहुंचे कुरुक्षेत्र… टोहाना में होने वाली महापंचयत का...

किसान नेता सुरेश कौथ पहुंचे कुरुक्षेत्र… टोहाना में होने वाली महापंचयत का दिया न्यौता

138
0
कुरुक्षेत्र, 31 दिसंबर -संयुक्त किसान मोर्चा से संबंधित भाकियू किसान-मजदूर यूनियन के राज्य प्रधान सुरेश कौथ आज कुरुक्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने कुरुक्षेत्र के किसानों को 4 जनवरी को टोहाना में बुलाई महापंचायत का न्योता दिया। और ज्यादा से ज्यादा संख्या में महापंचयत में शामिल होने की अपील की।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए किसान नेता सुरेश कौथ ने बताया कि 9 जनवरी को पंजाब के मोगा में महापंचयत आयोजित की जा रही है। जिसमें केवल पंजाब का किसान होगा,वही संगठन राष्ट्रीय स्तर का होगा। इसके अलावा हरियाणा के टोहाना में महापंचायत करने का फैसला लिया गया है। टोहाना में 4 जनवरी को महापंचायत होगी। इसमें उनके 3 मुद्दे हैं। उनमें एक मुद्दा दिल्ली में चले किसान आंदोलन के दौरान मानी गई मांगो को लागू करवाना है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने कृषि नीति के नाम पर राज्य सरकारों को एक ड्राफ्ट भेजा है। जिसमें लगभग वहीं बातें जो किसानों द्वारा लंबे समय तक आंदोलन करके रद्द किए गए कृषि कानूनों की हैं।
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य की जताई चिंता
 वहीं खनौरी, शंभू, नोएडा व अन्य बॉर्डरों पर चल रहे आंदोलन को लेकर उनकी मांग है कि सरकार बातचीत का रास्ता खोले और किसानों की मांगें माने। वही उन्होंने खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के जीवन व स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई। सरकार पर भड़ास निकालते हुए सुरेश कौथ ने कहा कि क्या डल्लेवाल की जान की कीमत इतनी कम है कि सरकार कोई रास्ता निकाले। सरकार को शर्म आनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here