Home Crime एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशा सहित चार स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार...

एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशा सहित चार स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार (Watch Video)

220
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को कामयाबी हासिल हुई। जहां अलग-अलग तीन मामलों में 36 ग्राम स्मैक के साथ तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया तो वहीं एक पुराने मामले में भी नशा तस्करी के आरोप में एक और तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार लंबे समय से ही ये स्मैक तस्करी का काम जिले में कर रहे थे। अब इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। वही टीम का कहना है कि पकड़े गए स्मैक तस्करों से पूछताछ की जा रही है कि इनके लिंक कहां-कहां जुड़े हैं ताकि इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ हो सके और स्मैक माफिया के बड़े मगरमच्छ टीम के हाथ लग सके।

एक युवक द्वारा जम्मू कॉलोनी में स्मैक बेचने का काम किया जा रहा है। उस सूचना पर छापेमारी करते हुए विशाल नाम के युवक को पकड़ा गया और उसके कब्जे से 11 ग्राम स्मैक बरामद की गई ।उससे पूछताछ की जा रही है वहीं उन्होंने बताया दूसरे मामले में छछरौली से शमशाद और तासिम नाम के युवक को 25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि एक पुराने मामले में नशा तस्करी से जुड़े आरोप में एक मुस्तकीम को गिरफ्तार किया है। पहले स्मैक तस्करी के मामले में एक युवक पकड़ा गया था और उसके द्वारा जानकारी दी गई थी कि वह मुस्तकीम से स्मैक खरीद कर लाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here