Home Accident वेल्डिंग करते समय हुआ ब्लास्ट, कैंटर के उड़े परखच्चे, 2 लोगों की...

वेल्डिंग करते समय हुआ ब्लास्ट, कैंटर के उड़े परखच्चे, 2 लोगों की मौक पर मौत

177
0

पानीपत (एकता): हरियाणा के पानीपत में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक रासायनिक टैंकर में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल बताए जा रहे हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार यह घटना रिफाइनरी के पास गोल चक्कर पर एक दुकान में वेल्डिंग कार्य के दौरान हुई। धमाके में दुकान की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। यहां केमिकल से भरे कैंटर में गैस वेल्डिंग करते समय ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट इतना भयानक था कि कैंटर के परखच्चे तक उड़ गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here