सिरसा (एकता): हरियाणा के सिरसा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने पर एक बच्चे सहित पांच की मौत हो गई।
मीडिया सूत्रों के अनुसार घटना सोमवार दोपहर की है। जब गांव मेहनाखेड़ा निवासी एक परिवार कार में सवार होकर निजी काम से कहीं जा रहे थे। इस दौरान अचानक कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
बता दें कि हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे तक उड़ गए। इस हादसे में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।







