सिरसा (अंकुर कपूर): सिरसा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें कि पिछले दिनों 16 जनवरी को कालांवाली में हुई गैंगवार मामले में अब तक कुल 5 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। फिलहाल हमले का मुख्य आरोपी जग्गा सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
सिरसा के एसपी अर्पित जैन ने दावा किया कि जग्गा सहित दूसरे आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे। आपको बता दें कि बीते सोमवार को सिरसा के कालांवाली में गैंगवार हमले में ताबड़तोड़ गोलियां चली थी जिसमें 2 लोगों की मौत हुई थी जबकि 2 लोग घायल हुए थे। इसके साथ ही कल देर शाम जग्गा सिंह का खास आदमी बलकार सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।







