Home Crime जब अचानक मातम में बदली खुशियां: बहन के birthday केक काटने से...

जब अचानक मातम में बदली खुशियां: बहन के birthday केक काटने से पहले भाई की दर्दनाक मौत

215
0

करनाल (अंकुर कपूर): करनाल की शिव कॉलोनी शास्त्री नगर में दिल को झकझोर कर रख देने वाला मामला आया सामने आया है। जहां बहन के जन्मदिन पर मिठाई लेकर घर लौट रहे रहे भाई (24) पर अज्ञात बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र ने अस्पताल में तोड़ा दम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

मृतक युवक के पिता मदन ने बताया कि आज जितेंद्र की छोटी बहन का जन्मदिन था। जितेंद्र बाहर दुकान पर मिठाई लेने के लिए गया था। हमला करने वाले कौन लोग थे इसके बारे में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है। मृतक के पिता ने कहा कि उनके बेटे की किसी से कोई लड़ाई झगड़ा और कोई दुश्मनी भी नहीं थी।

घटना के बाद रामनगर थाना के इंचार्ज जगबीर सिह ने कहा उन्हें सूचना मिली थी कि शास्त्री नगर में युवक पर चाकू से हमला किया गया है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे है। परिजनो की शिकायत के आधार पर आगामी कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में भिजवा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here