Home Haryana सर्दियों में बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा, जानिए डॉक्टर्स ने...

सर्दियों में बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा, जानिए डॉक्टर्स ने क्या दी सलाह (Watch Video)

170
0

अंबाला (अंकुर कपूर): सर्दी में दिल के दौरे का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। हार्ट अटैक को लेकर खासतौर पर विशेषज्ञों का भी कहना है कि ठंड का मौसम दिल को कई तरह से प्रभावित करता है। इसीलिए इस मौसम में दिल का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। वहीं जन्मजात से लेकर बालिग होने तक गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बच्चों की संख्या काफी बढ़ती जा रही है। इसमें हृदय रोग, शरारिक विकार, दिल में छेद, बहरापन, मोतियाबिंद जैसी गंभीर बीमारियां शामिल हैं।

ऐसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का इलाज सभी गरीब परिवारों के लिए संभव नहीं होता। ऐसे बच्चों को ढूंढने और उनका इलाज करवाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें पूरा इलाज स्वास्थ्य विभाग द्वारा फ्री करवाया जाता है। अंबाला में बाल स्वास्थ्य कल्याण कार्यक्रम के तहत 40 सदस्यों की मोबाइल हेल्थ वैन की 10 टीमें बनाई गई है, जोकि आगनवाड़ियों और सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों का चेकअप करती है। हाल में ही हरियाणा सरकार द्वारा मोहाली के फोर्टिस और डेराबस्सी के इंडस अस्पताल के साथ टाई अप किया गया है।

अंबाला जिला में पिछले साल गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 271 बच्चों की पहचान की गई जिनमें से लगभग 80 लाख की लागत से 159 बच्चों का इलाज करवाया जा चुका है। इनमें से 91 का इलाज सरकारी अस्पतालों में करवाया गया और 81 का ऑपरेशन प्राइवेट अस्पतालों में हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here