Home Crime कैथल में मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़: 72 फोन और बाइक बरामद,...

कैथल में मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़: 72 फोन और बाइक बरामद, चार आरोपी दबोचे

217
0

कैथल | एंटी व्हीकल थेफ्ट (AVT) टीम ने एक बड़े मोबाइल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। शुक्रवार को डीएसपी गुरविंदर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया।

गांव डोहर के निवासी रोहित की शिकायत के मुताबिक, 4 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने सीवन-फिरोजपुर रोड पर उसकी एनआरआई मोबाइल दुकान से 20 स्मार्टफोन, 6 बेसिक फोन और ₹10,000 नगद चुरा लिए थे। मामले की जांच AVT टीम इंचार्ज एसआई प्रदीप कुमार को सौंपी गई थी।

पुलिस ने 11 जुलाई को पाडला रोड से दो आरोपियों अनिल और अमिन को बाइक समेत गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर 12 जुलाई को दो नाबालिगों को भी दबोच लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल शॉप में चोरी की बात कबूल की, साथ ही अनिल ने पूंडरी में हथियार के बल पर बाइक और नकदी लूटने की वारदात में भी संलिप्तता मानी।

बरामद सामान:

पुलिस ने 72 चोरी के मोबाइल फोन (करीब 10 लाख की कीमत) और लूटी गई बाइक बरामद की है। डीएसपी गुरविंदर सिंह के मुताबिक, गिरोह की अन्य वारदातों की भी जांच जारी है। इस कार्रवाई से जिले में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here