Home Accident ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में घायल हुई किरण चौधरी, रणदीप सिंह सुरजेवाला हाल-चाल...

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में घायल हुई किरण चौधरी, रणदीप सिंह सुरजेवाला हाल-चाल जानने पहुंचे अस्पताल

231
0

करनाल (एकता): हरियाणा के करनाल में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब यात्रा का हिस्सा बनी कांग्रेस नेता किरण चौधरी घायल हो गई। दरअसल वह राहुल के साथ आगे बढ़ रही थी।
अचानक घरौंडा के पास वो गिर गई और उनके पैर में चोट लगी। इतना ही नहीं उन्होंने हिम्मत नहीं हारी उसके बावजूद भी यात्रा में चलती रही। लेकिन दर्द ज्यादा होने के कारण उन्हें करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। वहीं किरण चौधरी का स्वास्थ्य जानने रणदीप सिंह सुरजेवाला अस्पताल पहुंचे।

मीडिया सूत्रों के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि व्यवस्था में कमी थी, जिसके कारण उनके साथ यह हादसा हुआ। शनिवार सुबह पानीपत से करनाल जिले में पहुंची और सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस नेता के साथ पदयात्रा की। वहीं ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां घरौंदा में कोहंद गांव से शुरू हुई यात्रा में शामिल हुए।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here