यमुनानगर (अंकुर कपूर): 2022 में अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने में काफी हद तक कामयाब रही। यमुनानगर पुलिस ने जुआ, सट्टा, नशा तस्कर, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, शराब, अफीम, हीरोइन, स्नैचर, अवैध माइनिंग, बदमाशों के गैंग, अवैध हथियार को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
यमुनानगर के एसपी मोहित हांडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। एसपी मोहित हांडा ने कहा कि इस वर्ष भी पेंडिंग मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के प्रयास किया जाएगा। महिलाओं के प्रति अपराध में भी 8 से 10 प्रतिशत कमी है। हांडा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले सालों के मुकाबले इस वर्ष अपराधियो को सजा दिलाने तथा अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने में कामयाब रही जिला पुलिस।
जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेलों ने नशा तस्करो पर की कमर तोड़ कार्यवाही, करोड़ों रुपए की कीमत के भारी मात्रा के नशीले पदार्थों को बरामद कर तस्करी के मंसूबों पर फेरा पानी। विशेष तकनीक से जिला पुलिस, गौ तस्करों, वाहन चोरों, शराब तस्करों, इनामी बदमाशों, अवैध हथियार रखने वालों व अन्य अपराधियो पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है।
1.नशीले पदार्थो की तस्करों का भंडाफोड करते हुए भारी मात्रा में नशीले पदार्थो को बरामद किया गया। जिला पुलिस के द्वारा नशीले पदार्थो के तहत कुल 171 अभियोग अंकित करके 298 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इन आरोपियों से करीब 65 किलोग्राम 634 ग्राम गांजा पत्ती, 2 किलो 271 ग्राम 376 मिलीग्राम स्मैक, 3 किलो 828 ग्राम अफीम, 1 किलो 816 ग्राम चरस, 187 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन, 7 किलो 700 ग्राम अफीम के पौधे, 51 किलो चुरा पोस्त, 149 नशीले इन्जेक्शन,19670 नशीली गोलियां, 16794 कैप्सूल प्रतिबंधित बरामद किए गए। पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी बरामदगी है।
2. अवैध असला रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 69 अभियोग दर्ज करके 83 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जा से 22 देसी पिस्तौल, 44 देसी कट्टे,80 जिंदा कारतूस व चार चाकू बरामद किए।
3. पिछले वर्षो की अपेक्षा अधिक ईनामी बदमाश पकड़ गए। इस साल कुल 16 ईनामी बदमाशों को धर दबोचने में विशेष सफलता हासिल की इन अपराधियों पर 1000 रुपए से लेकर ₹25,000 तक का इनाम था।
4. गिरफ्तारी से भागे हुए उद्घोषित अपराधी तथा माननीय अदालत से काफी दिनों से गैर हाजिर चल रहे अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस द्वारा 130 उद्घघोषित अपराधी व 221 बेल जम्परो व 2 पेरोल जम्परो को गिरफ्तार किया गया।
5. आबकारी अधिनियम एक्साइज एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब की तस्करी करने व बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 531 अभियोग दर्ज करके 558 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनसे 12445 बोतल देशी शराब, 297 बोतल अग्रेंजी शराब,947 बोतल बीयर, 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है।
6. अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस द्वारा जुआ व सट्टा खेलने करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 243 अभियोग दर्ज करके 394 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।जिनसे 9,26,037 रु बरामद किए है।
7. गौकशी या तस्करी करने से सम्बन्ध मे इस साल कुल 15 अभियोग अंकित करके साल 2022 के केसो मे 14 आरोपियो को गिरफतार करने मे सफलता हासिल की है। इन आरोपियों से 7 किलोग्राम गौ मांस, 12 गाय, 31 बैल/सांड, को बरामद किया गया है। इसके अतिरिक्त गौ-कशी व गौ तस्करी में सलिंप्त आरोपियों की वैज्ञानिक तरीके से पैरवी कर आरोपियों को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभा रही है। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बतलाया कि कानुन की अवहेलना या उल्घना करने वालो को किसी भी सुरत मे बख्शा नही जाएगा।
8. जिला पुलिस द्वारा लगातार विशेष मुहीमो को चलाकर यातायात नियमों की पालना करने आमजन को जागरुक किया गया। यातायात के नियमो को तोडने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये जिला पुलिस के द्वारा करीब 44717 मोटर व्हीकल का चालान एवं 1192 वाहन को इंपाउंड कर उनसे 2 करोड़ 47 लाख 68 हजार 6 सौ रुपए (2,47,68,600 रु) का जुर्माना वसूल किया गया।
9. इस वर्ष में 59 गैंग का भंडाफोड़ ,160 आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी मोहित हांडा पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़े, उन्हें सुरक्षा का एहसास हो, इसी उद्देश्य को लेकर जिला पुलिस लगातार काम कर रही है। जिला की आम जनता से अपील की गई है कि पुलिस का मुख्य कर्तव्य कानुन व्यवस्था बनाये रखने के साथ-2 आमजन व पिडितो को शीघ्र न्याय दिलवाना है। किसी भी व्यक्ति को किसी अपराध व अपराधियो के बारे मे पता लगने की सुरत मे तुरन्त सम्बन्धित थाना, चौकी, या कन्ट्रोल रुम को सुचित करके पुलिस का सहयोग करे। सुचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। जिला पुलिस विगत वर्षो की तरह भविष्य मे भी सेवा सुरक्षा एंव सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।







