Home Crime कुरुक्षेत्र में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

176
0

कुरुक्षेत्र (अंकुर कपूर): कुरुक्षेत्र में अवैध हथियार रखने व सप्लाई करने के चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। बता दें कि आरोपियों से 2 देसी कट्टे, 314 बोर व 2 जिंदा रौन्द बरामद किए गए।

जानकारी के मुताबिक अपराध अन्वेषण शाखा-2 ने अवैध हथियार रखने के आरोपी मोहम्मद इरफान पुत्र रहमत अली वासी त्रिलोकपुर दिल्ली व नेपाल शाहा पुत्र हरीहर शाहा वासी सुभाष नगर थाना जगदल जिला कलकता पश्चिम बंगाल व अवैध हथियार सप्लाई करने के आरोप में लाल चंद तिवारी पुत्र सिद्ध नाथ वासी सीएचडी सिटी करनाल व राम उर्फ नाथ पुत्र रामगयेतलाल वासी बकंदा जिला ईलाहाबाद उतर प्रदेश हाल वासी सीएचडी सिटी करनाल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here