Home Haryana तस्वीरों में देखिए अनोखा है इस मंदिर का इतिहास, जहां एक मूर्ति...

तस्वीरों में देखिए अनोखा है इस मंदिर का इतिहास, जहां एक मूर्ति और दो मंदिर

217
0

हरियाणा (एकता): हरियाणा में पुराने समय के भी कई मंदिर मौजूद हैं। यहां हर किसी मंदिर का अपना रहस्य और इतिहास है। ये मंदिर धार्मिक और पर्यटन दोनों ही दृष्टियों से बेहद प्रसिद्ध है। बता दें कि इनमें से एक मंदिर तो 8वीं सदीं में बना है। जिसका इतिहास भी अपने आप में बेहद खास है। आइए जानिए इस मशहूर मंदिर के बारे में।

बेहद प्राचीन भीमेश्वरी देवी मंदिर 

हम बात कर रहे हैं हरियाणा के भीमा देवी मंदिर की, जो यहां का बेहद प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर की स्थापना गुर्जर प्रतिहारस के शासन काल में हुई थी। माना जाता है कि इस मंदिर का संबंध महाभारत काल से है। हरियाणा के झज्‍जर जिले के बेरी में स्थित इस मंदिर की खासियत है कि यहां मूर्ति केवल एक है लेकिन मंदिर दो हैं।

कहा जाता है कि इस मंदिर में रखी मूर्ति को पाकिस्तान के हिंगलाज पर्वत से पांडु पुत्र भीम लेकर आए थे। भीम ने पूजा कर बेरी के बाहर मां को स्थापित किया। तभी से मां को भीमेश्वरी देवी के नाम से जाना जाता है। यहां मां की मूर्ति चांदी के सिंहासन पर विराजमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here