पानीपत (एकता): हरियाणा के पानीपत में एक युवक द्वारा खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपना गला काटकर सुसाइड करने की कोशिश की। मीडिया सूत्रों के अनुसार घटना शुक्रवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी पत्नी के भागने के बाद यह कदम उठाया। दरअसल उसका दोस्त ही उसकी पत्नी को भगा कर ले गया।
युवक पानीपत में काम करता है और एक कॉलोनी में रहता है। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि युवक की पत्नी को भगाने में पुलिस में तैनात एक पुलिसकर्मी का भी हाथ है, जो रिश्ते में पत्नी का भाई लगता है।पीड़ित युवक पहले भी सुसाइड करने की कोशिश कर चुका है। जिससे उसकी मानसिक हालत खराब रहती है।







