Home Crime हरियाणा में खाकी फिर हुई दागदार, रिश्वत लेते रंगे हाथ दलाल और...

हरियाणा में खाकी फिर हुई दागदार, रिश्वत लेते रंगे हाथ दलाल और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

196
0

अंबाला (एकता): हरियाणा में खाकी फिर दागदार हुई। बता दें कि भ्रष्टाचार में शामिल और खाकी को दागदार कर रहे पुलिसकर्मी इन दिनों एंटी करप्शन ब्यूरो की रडार पर हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार अंबाला में पिछले 2 महीनों के अंदर ही एंटी करप्शन ब्यूरो एक चौकी इंचार्ज, वन विभाग के 3 अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई कर चुका है। इसी कड़ी में आज एक बार फिर एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई अंबाला शहर में देखने को मिली।

बता दें कि मारपीट से जुड़े मामले में युवकों का नाम बाहर निकालने और जमानत को लेकर EHC चांदीराम ने दलाल के जरिए 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद शिकायत पर एक्शन लेते हुए अंबाला शहर के सदर पुलिस थाने में दबिश दी और मौके से 30 हजार रुपयों के साथ दलाल और EHC चांदीराम को पकड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here