Home Haryana घर से गायब हुई दो बहनों को पंचकूला पुलिस ने उत्तराखंड से...

घर से गायब हुई दो बहनों को पंचकूला पुलिस ने उत्तराखंड से ढूंढ निकाला, परिवार से मिलवाया

42
0
Panchkula, 16 November-:पंचकूला पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 2 नवंबर को घर से लापता हुई दो सगी बहनों को उत्तराखंड से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है।मामले की जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मूल निवासी और वर्तमान में पंचकूला में रह रहे एक युवक ने 3 नवंबर को सेक्टर-21 पुलिस चौकी में शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि उसकी 19 और 16 वर्ष की दो बहनें बिना किसी सूचना के घर से निकल गई थीं और उनका कहीं पता नहीं चल पा रहा था।

शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-5 में मामला दर्ज कर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी व पारंपरिक तरीकों से लगातार खोजबीन जारी रखी। जांच के दौरान सुराग मिले कि दोनों बहनें उत्तराखंड में देखी गई हैं।इस सूचना पर चौकी सेक्टर-21 के इंचार्ज दीदार सिंह के नेतृत्व में टीम उत्तराखंड रवाना हुई और कड़ी तलाश के बाद दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।आज दोनों बहनों को उनके भाई की मौजूदगी में सुरक्षित रूप से परिवार के हवाले कर दिया गया। परिजनों ने पंचकूला पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मेहनत के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here