अंबाला (अंकुर कपूर): बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज होने से पहले ही विवादों में चल रही है। लगातार इस फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा इस फिल्म का विरोध जोरों से हो रहा है। अंबाला में भी श्रेष्ठ भारत निर्माण मिशन संगठन द्वारा इस फिल्म का विरोध किया गया और पोस्टरों को जलाया गया। साथ में मॉल के मैनेजर से निवेदन किया गया कि इस फिल्म को न लगाए।
मीडिया से बात करते हुए संगठन के अध्यक्ष हीतेंद्र चौधरी ने बताया कि अभी तक पठान फिल्म के जितने भी सीन यूट्यूब पर दिखाए गए हैं। उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म में काफी ज्यादा अश्लीलता देखने को मिलेगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग का इस्तेमाल किया है, जो कि सरासर गलत है। भगवा रंग भगवान श्रीराम का है और यह अपमान हिंदू संगठन बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। आज विरोध प्रदर्शन कर वे लोग मांग करते हैं कि इस फिल्म पर बैन लगा दिया जाए या फिर जितनी भी अश्लीलता भरे सीन है उन्हें काट दिया जाए।







