Home Crime पानीपत में नवविवाहिता की आत्महत्या, दहेज प्रताड़ना और कार की मांग के...

पानीपत में नवविवाहिता की आत्महत्या, दहेज प्रताड़ना और कार की मांग के आरोप

10
0

पानीपत। पानीपत के NFL विकास नगर (गली नंबर 2) में 24 वर्षीय नवविवाहिता प्रीति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और कार की मांग को लेकर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रीति मूल रूप से गांव सींक की रहने वाली थी और अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रही थी। उसकी शादी 30 नवंबर 2025 को सोनीपत के गांव सांधल कलां निवासी दीपांशु से हुई थी, जो निजी कंपनी में वेल्डर के रूप में कार्यरत है।

परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर दबाव बनाया जाने लगा और कार की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर प्रीति के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाती थी।

बताया जा रहा है कि 8 अप्रैल को पति दीपांशु ने कथित तौर पर प्रीति के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह मायके पहुंची, जहां परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह गहरे मानसिक तनाव में थी।

परिवार के अनुसार, लगातार उत्पीड़न और तनाव के चलते 9 अप्रैल की रात प्रीति ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here