अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में नगर निगम और बिजली विभाग एक बार फिर से आमने-सामने नजर आ रहे हैं।
बता दें कि नगर निगम अंबाला का 1 करोड़ 90 लाख रुपए का बिजली का बिल अभी भी बकाया है। बीते दिनों बिजली विभाग ने ये बकाया राशि न मिलने से नगर निगम की बिजली भी काट दी थी। एक आश्वासन के बाद बिजली बहाल की थी लेकिन अभी तक बिजली विभाग को उनकी बकाया राशि नहीं मिली है और एक बार फिर से अधिकारी एक्शन लेने को तैयार दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी देते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता वी के बरनवाल ने बताया कि नगर निगम का एक करोड़ 90 लाख रुपए का बिजली का बिल बकाया है। इससे पहले निगम के अधिकारियों के साथ बैठकर बातचीत की गई थी, तब उन्होंने आश्वासन दिया था कि दिवाली तक इस बिल को भर दिया जाएगा लेकिन अभी तक इस बिल को भरा नहीं गया है और जल्द ही नियमानुसार कार्यवाही भी की जाएगी।







