अंबाला (एकता): हरियाणा के अंबाला जिले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बुधवार को पहुंचे। जहां गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उनका स्वागत किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार अनिल विज ने अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन पर उनसे मुलाकात की।
बता दें कि मुख्यमंत्री प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुक्सान का जायजा लेने के लिए अम्बाला पहुंचे हैं। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री की अंबाला जिला प्रशासन के साथ बैठक शुरू हुई। वह बारिश के चलते पैदा हुए हालातों की समीक्षा कर रहे हैं। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, स्थानीय विधायक असीम गोयल सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।







