Home Haryana भिवानी के सरपंच ने पत्नी से की घिनौनी करतूत, वीडियो हुआ वायरल

भिवानी के सरपंच ने पत्नी से की घिनौनी करतूत, वीडियो हुआ वायरल

203
0

भिवानी (एकता): हरियाणा में महिलाओं पर अत्याचार के शर्मनाक मामले और वीडियो सामने आ रहे हैं। जिस पर कोई असर नहीं हो रहा। हद तो तब पार हुई जब भिवानी के सरपंच का शर्मनाक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में वह पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। आखिर महिलाओं पर अत्याचार..कब रूकेगा।

यह वीडियो गांव सिरसा घोघड़ा में नवनिर्वाचित सरपंच का है। वह घर की सीढ़ियों पर पत्नी को सरेआम अपने पैरों से मार रहा है। फुटेज में दो बुजुर्ग महिलाएं भी उसे रोकने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन वह सभी हदें पार करने पर तुला रहा। वीडियो सोशल मी‌डिया पर भी काफी वायरल हुआ है। वहीं लोग मुख्यमंत्री मनोहर लाल व विकास एवं पंचायती विभाग के मंत्री देवेंद्र बबली से सरपंच को तुरंत बर्खास्त किए जाने की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here