हिसार (अंकुर कपूर): घने कोहरे की वजह से हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे हिसार के अग्रवा के पास आपस में गाड़ियां टकराई। बता दें कि हादसा सोमवार रात 10:30 बजे के आसपास हुआ। उस समय वह हिसार से सिरसा आ रहे थे।
डिप्टी सीएम के काफिले के आगे एक ट्रक चल रहा था। अचानक ट्रक ने ब्रेक लगाई तो पीसीआर 19 उससे टकरा गई। पीछे चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी पीसीआर 19 से जा टकराई। हादसे में कमांडो को चोटें आई हैं। डिप्टी सीएम के आवास पर मंगलवार सुबह से ही समर्थकों का तांता लग गया। गौरतलब है कि डिप्टी सीएम के काफिले का करीब एक महीने पहले भी हादसा हुआ था। उस समय भी पायलट गाड़ी आपस में टकरा गई।







