Home Crime यहां बिना लाइसेंस के होटल में पिला रहे थे शराब, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते...

यहां बिना लाइसेंस के होटल में पिला रहे थे शराब, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापेमारी कर किए काबू

168
0

चरखी दादरी (एकता): चरखी दादरी में बिना लाइसेंस के होटल में शराब पिला रहे मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापेमारी कर एक होटल और एक ढाबा पर शराब पीने और पिलाने पर 11 लोगों को काबू कर किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार होटल और ढाबा संचालक मुख्य मार्गों पर स्थित होटलों में लोगों को धड़ल्ले से शराब पिलाते हैं। शनिवार शाम से रात तक चली मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की कार्रवाई से होटलों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक इन पर संज्ञान लेकर आबकारी एवं काराधार विभाग के अधिकारी ने होटल संचालकों और शराब पीने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरी तरफ खाद्य आपूर्ति विभाग ने इस पर संज्ञान लेकर केस दर्ज करवा दिया है। दूसरे ढाबे से भी एक घरेलू सिलिंडर खाद्य आपूर्ति विभाग ने जब्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here