Home election कौन हैं कुमारी शैलजा? चुनावों से ठीक पहले क्यों मिली छत्तीसगढ़ की...

कौन हैं कुमारी शैलजा? चुनावों से ठीक पहले क्यों मिली छत्तीसगढ़ की कमान

233
0

हिसार (एकता): कांग्रेस में हुए फेरबदल के चलते हरियाणा की खांटी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया गया है। हिसार की रहने वाली कुमारी शैलजा केंद्र सरकार में मंत्री भी रही है। अब सवाल यह है कि हरियाणा में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कुमारी शैलजा को ये महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपा जाना काफी अहम माना जा रहा है। चुनाव से ठीक पहले उन्हें छत्तीसगढ़ की कमान मिली।

मीडिया सूत्रों के अनुसार इस नियुक्ति को 2023 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की नई रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ पिछले पांच सालों से प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रहे पीएल पुनिया को छत्तीसगढ़ से प्रभारी पद पर पिछले पांच सालों से प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रहे पीएल पुनिया को छत्तीसगढ़ से प्रभारी पदसे मुक्त किया गया है। बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई स्टीयरिेंग कमेटी की पहली बैठक के बाद नई नियुक्तियां होने लगी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार रात प्रदेश प्रभारियों के नियुक्ति आदेश जारी किए।

जानिए कौन है कुमारी शैलजा

सोनिया गांधी के बेहद करीबी मानी जाने वाली कुमार शैलजा ने पंजाब यूनिवर्सिटी से दर्शन शास्त्र में एमफिल की। कुमारी शैलजा का जन्म 24 सितंबर 1962 को हिसार जिले के प्रभुवाला गांव में हुआ। इतना ही नहीं अंबाला व सिरसा दोनों जगह से लोकसभा की सांसद रह चुकी हैं। बता दें कि शैलजा ने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत 1990 में महिला कांग्रेस की अध्यक्षा बनने से की। वे 10वीं लोकसभा के चुनाव में हरियाणा के सिरसा लोकसभा क्षेत्र से चुनी गई। नरसिंह राव की सरकार में वे शिक्षा एवं संस्कृति मामलों की राज्यमंत्री बनीं। 1996 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के काफी खराब प्रदर्शन के बावजूद कुमारी शैलजा फिर से चुनी गयी। 2004 के आम चुनावों में उन्होंने अंबाला लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और बाद में केन्द्रीय राज्य मंत्री बनीं। शैलजा ने 15वीं लोकसभा में केंद्रीय मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाली। 2007 में दो वर्ष के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावास की 21वीं शासी परिषद की अध्यक्ष चुनी गईं। 2019 में उन्हें हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here