Home Haryana जनता दरबार में एक्शन मोड में दिखे अनिल विज, जानिए क्यों झज्जर...

जनता दरबार में एक्शन मोड में दिखे अनिल विज, जानिए क्यों झज्जर SP को जमकर लगाई लताड़

223
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज एक बार फिर से जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। आचार संहिता लगने के कारण कुछ दिन के लिए जनता दरबार को स्थगित किया गया था। आज पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में फरियादी अपनी फरियाद लेकर अंबाला कैंट के PWD रेस्ट हाउस में अनिल विज द्वारा आयोजित किए गए जनता दरबार में पहुंचे। इस मौके पर फरियादियों ने अपनी समस्याएं गृह मंत्री के सामने रखी जिस पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को उनके समाधान के लिए निर्देश भी दिए।

इस मौके पर उन्होंने झज्जर SP को भी कार्रवाई न किए जाने पर जमकर फटकार लगाई और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। बता दें कि झज्जर से पहुंचे फरियादी ने बताया कि उसका घर जला दिया गया, जिसकी वजह से उसकी पत्नी व बच्चे बेघर हो चुके हैं। पुलिस को शिकायत सौंपी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कल मैं आपसे मिलता हूं और उचित करवाई करता हूं और आपको पता है कि मैं किसी प्रकार की कार्रवाई करता हूं।

गृह मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए आज के जनता दरबार में कुछ बदलाव करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब जो भी फरियदी 1 बजे तक दरबार में पहुंचेगा उनको सुना जाएगा। उसके लिए चाहे उसके लिए सारी रात लग जाएं, जो फरियदी एक बजे के बाद आएगा उसको जनता दरबार में नहीं आने दिया जाएगा। क्योंकि फिर सारी रात जनता दरबार चलता रहे वो भी ठीक नहीं।

उन्होंने कुछ पुलिस अधिकारियों को लगाई गई लताड़ पर भी कहा कि आदमी एक कांस्टेबल से दुखी होकर वो उच्च अधिकारियों के पास जाता है और लास्ट में जब उसकी कही सुनवाई नहीं होती तो फिर वो हमारे पास आता है। अगर मेरे द्वारा भेजी गई शिकायत को भी अधिकारी ढिलाई करेगा तो मैं उसको बख्शूंगा नहीं।

पंचायत चुनाव की वजह से राज्य में आचार संहिता लगने की वजह से अनिल विज का जनता दरबार स्थगित कर दिया गया था। काफी समय बाद लगने वाले अनिल विज के जनता दरबार में दूर-दूर से लोग पहुंचे। वहीं इसमें एक फरियादी ने अनिल विज को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठा दी। विज जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनते हुए गुस्से में दिखाई दिए और पलवल के एसएचओ के ट्रांसफर करने के आदेश दे डाले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here