यमुनानगर, 25 नवंबर —यमुनानगर के छछरौली में 16 टायर ट्रक बजरी से भरा उस वक्त पलट गया, जब दूसरे ट्रक को बचाते वक्त यह हादसा हुआ। गनीमत रही की ट्रक में अकेला ड्राइवर ही था उसको खरोच तक नहीं आई, लेकिन ट्रक पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।
बता दे कि यमुनानगर के छछरौली में सोम नदी पुल के पास उस वक्त बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब 16 टायर बजरी से भरा ट्रक सड़क से नीचे पलट गया। गनीमत ये रही कि इस हादसे में ट्रक ड्राइवर की जान बाल-बाल बच गई। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि हादसा दूसरे ट्रक को बचाने के चलते हुआ है। हादसे के बाद दूसरा चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। ट्रक ड्राइवर रमेश ने बताया कि वह पांवटा साहिब से बजरी भरकर पानीपत जा रहा था। इस दौरान बीच रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे से ट्रक मालिक को जरूर नुकसान हुआ है लेकिन ट्रक ड्राइवर की जान जरूर बच गई। लेकिन ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर छछरौली सोम नदी पुल के पास हुआ। फिलहाल ट्रक को हाइड्रा की मदद से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। आपको बता दे इस हाइवे पर अक्सर इस तरह के हाथ से होते रहते हैं क्योंकि इस इलाके में माइनिंग का कारोबार जोर-जोर से चलता है जिसकी वजह से सड़क पर ट्रक भी ज्यादा दौड़ते हैं।







