कुरुक्षेत्र (अंकुर कपूर): हरियाणा की 19 जिलों की जेल में बना कैदियों के हाथ का सामान अपने आप में लोगों का मन मोह ले रहा है। अगर आप अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में आएंगे तो आपको एक अलग झलक दिखाई देगी और यह झलक है हरियाणा प्रदेश की अलग-अलग मामलों में सजा काट रहे जेलों में बंद कैदियों के हाथ से बनाया गया सामान की कलाकृतियों को आप देखेंगे तो आपका मन खरीदने को करेगा और आप चाहकर इन्हें खरीदने लग जाएंगे।
हरियाणा प्रदेश की जेलों में बंद कैदी आत्मनिर्भर बने यही एक प्रयास लेकर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचे हैं। हरियाणा जेल विभाग के अधिकारी और अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के स्टाल पर हरियाणा प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों के हाथ का से बने कला देखेंगे तो आपका मन खरीदने को जरूर करेगा और आप इन सामान को खरीद भी सकते हैं।
कैदियों के हाथ से बने इन कला को लोग खरीद भी रहे हैं और हरियाणा जेल विभाग को इससे अच्छा खासा मुनाफा भी हो रहा है। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा प्रदेश की 19 जेल से सामान अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर आपको देखने को मिलेगा। जेलों में बंद कैदियों के हाथ से बनाए गए सामान से हरियाणा जेल विभाग को अच्छा खासा मुनाफा भी हो रहा है।







