यमुनानगर (अंकुर कपूर): हरियाणा के शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर ने पंजाब के चंडीगढ़ पर दिए बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण हैं। यमुनानगर में त्रिदेव सम्मेलन में पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री कमर पाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा विधानसभा के लिए चंडीगढ़ में जमीन लेना हरियाणा का हक है। मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर ने कहा कि जब चंडीगढ़ बसा उस समय पंजाब हरियाणा हिमाचल तीन राज्य बन गए।
उन्होंने कहा कि उस समय हरियाणा की हिस्सेदारी 40% से पंजाब की 60% उन्होंने कहा कि पंजाब ने हरियाणा का 40% नहीं दिया। हरियाणा के पास जगह नहीं है इसलिए नई विधानसभा बनानी है, जिसके लिए चंडीगढ़ में विधानसभा बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार एवं मुख्यमंत्री बेवजह मामले को तूल दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान अखबारों में रहने के लिए लोगों को भड़काने के लिए दी जा रहे हैं इनका कोई औचित्य नहीं है।
कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई विचार नहीं बचा। वह सिर्फ सत्ता में आने की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कि इस लंबी यात्रा से उनका वेट और उनकी पार्टी का वेट कम होगा। त्रिदेव सम्मेलन को लेकर सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया ने कहा की ब्रह्मा विष्णु महेश की तरह पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताई गई। कार्यकर्ताओं से उन 8 वर्ष के उपलब्धियों को लोगों में ले जाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।







