Home politics BJP सांसद ने दिल्ली आने जाने वाले रास्ते सील करने पर ...

BJP सांसद ने दिल्ली आने जाने वाले रास्ते सील करने पर उठाया सवाल

143
0
रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने किसान आंदोलन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दिल्ली आने-जाने वाले रास्ते सील करने पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यह बात समझ से परे है कि किसान दिल्ली से 250 किलोमीटर दूर बैठे हैं और दिल्ली आने-जाने वाले रास्ते बंद हैं।
बृजेंद्र सिंह सोमवार को रोहतक मे एक सेमिनार में पहुंचे थे। यह सेमिनार भारत में वर्ष 1991 के आर्थिक सुधारों का आंकलन विषय आयोजित किया गया था। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि पहले जो आंदोलन हुआ और अब है उसमें फर्क है। पहले का आंदोलन तीन कृषि कानून लाए जाने पर किसानों में एक शंका और भ्रांति हो गई थी, उसमे उनकी राय नहीं ली गई। उनकी जमीन जा सकती है। जिसके कारण उस समय की स्थिति विस्फोटक हुई, मगर इस समय जो आंदोलन है वह उसके दूसरी मांगों को लेकर है। जिसमें मुख्य मुद्दा एमएसपी है। उस समय तीन कृषि कानून वापस लिए गए थे, अब भी समाधान सरकार निकाल लेगी। उन्होंने एमएसपी की मांग पर कहा कि यह आंदोलन हमारे सिवाय और कहीं नहीं हुआ। एमएसपी 5 दशकों से यहां के किसान लेते रहे है, उत्तर भारत में किसानों की यह समस्या है, जबकि दूसरे राज्यों के किसानों की समस्या अलग है, उनकी मांगे अलग हैं। इसके अलावा भी भाजपा सांसद ने कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here