सोनीपत (एकता): सोशल मीडिया के जरिए लोगों को चूना लगाया जा रहा है। आए दिन लोग साइबरों का निशाना बन रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के सोनीपत जिले में सामने आया है।
जहां एक शख्स को सोशल मीडिया के जरिए डीलरशिप का ऑफर देकर निशाना बनाया गया। शख्स से 15 लाख 80 हजार की लूट की गई। युवक ने साइबर थाना क्राइम में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।







