Home Haryana हिसार को रेल मंत्रालय की बड़ी सौगात, चंडीगढ़ और गुरुग्राम के लिए...

हिसार को रेल मंत्रालय की बड़ी सौगात, चंडीगढ़ और गुरुग्राम के लिए दो नई ट्रेनें मंजूर

283
0

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले को रेलवे कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद अब हिसार से सीधे चंडीगढ़ और गुरुग्राम के लिए दो नई ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। रेल मंत्रालय ने इन सेवाओं को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है, जिससे क्षेत्रवासियों में उत्साह है।

स्थानीय विधायक सावित्री जिंदल ने इन ट्रेनों को हिसार के नागरिकों के लिए “बड़ी सौगात” बताते हुए कहा कि वे लगातार रेल अधिकारियों के संपर्क में थीं और यह प्रयास अब सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं से न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी।

चंडीगढ़ के लिए ट्रेन सेवा

रेल मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 64563/64 अंब अंदोरा–अंबाला कैंट वाया चंडीगढ़ को अब फास्ट ट्रेन के रूप में हिसार के रायपुर स्टेशन तक विस्तारित किया गया है।

  • ट्रेन संख्या 64564 दोपहर 3:00 बजे अंब अंदोरा से चलकर अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, जाखल, उकलाना और बरवाला होते हुए रात 1:05 बजे रायपुर (हिसार) पहुंचेगी।
  • वापसी में ट्रेन संख्या 64563 रात 2:25 बजे रायपुर से चलकर सुबह 7:20 बजे अंबाला कैंट और दोपहर 12:40 बजे अंब अंदोरा पहुंचेगी।

गुरुग्राम रूट पर फास्ट ट्रेन का विस्तार

दिल्ली से रेवाड़ी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 54085/86 को अब फास्ट पैसेंजर ट्रेन के रूप में हिसार के सातरोड स्टेशन तक विस्तार दिया गया है।

  • ट्रेन संख्या 54085 सुबह 7:00 बजे दिल्ली से चलकर 9:40 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी और दोपहर 1:35 बजे सातरोड पहुंचेगी।
  • वापसी में ट्रेन संख्या 54086 दोपहर 2:10 बजे सातरोड से चलकर शाम 5:30 बजे रेवाड़ी और रात 9:00 बजे हिसार पहुंचेगी।

यह ट्रेन रेवाड़ी से जाटुसाना, कोसली, झारली, चरखी दादरी, भिवानी, बवानी खेड़ा और हांसी जैसे स्टेशनों से होकर गुजरेगी। रेल मंत्रालय ने दोनों ट्रेनों की संचालन तिथियों की घोषणा जल्द करने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here