Home Crime करनाल में पुलिस टीम पर हमला, सब इंस्पेक्टर गंभीर घायल

करनाल में पुलिस टीम पर हमला, सब इंस्पेक्टर गंभीर घायल

112
0

करनाल | करनाल की दुर्गा कॉलोनी में बुधवार देर रात पुलिस पर बड़ा हमला हुआ। एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में दबिश देने पहुंची नारकोटिक्स सेल की टीम पर आरोपी के परिजनों ने अचानक हमला कर दिया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर रोहतास गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कैसे हुआ हमला?

जानकारी के अनुसार पुलिस दो दिन पहले दर्ज हुए एनडीपीएस केस में आरोपी रिंकू के घर दबिश देने पहुंची थी। पूछताछ के दौरान परिवार के सदस्यों ने अचानक सब इंस्पेक्टर रोहतास को घेर लिया और गंडासी, लाठियों और डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद रोहतास ज़मीन पर गिर पड़े।

हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने हवाई फायर कर खुद को बचाया और घायल एसआई को मौके से हटाया। इसके बाद डायल-112 और एंबुलेंस बुलाई गई।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही सीआईए, तरावड़ी थाना पुलिस और अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले। देर रात तक इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।

पुलिस ने आरोपी परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल ने कहा कि पुलिस टीम पर हमला बेहद गंभीर अपराध है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कॉलोनी से बाहर निकलने के सभी रास्तों पर पुलिस की सख्त निगरानी रखी जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here